फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 11 सितंबर तक चलेगी दावा-आपत्ति सुनवाई

Tue, 18 Aug 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत वोटर सूची को शुद्ध करने का काम तेजी से चल रहा है। सूची में 6,93,325 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रशासन ने अब तक 2,30,222 मतदाताओं को नोटिस दिए हैं जिनमें से 69,318 के मामलों पर सुनवाई पूरी हो गई है। आयोग के निर्देश पर दावा-आपत्ति सुनवाई 14 जुलाई से 11 सितंबर तक होगी और अंतिम सूची 15 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एडीएम विवेक राय ने बैठक की। एडीएम ने बताया कि आधुनिक तकनीक से मतदाता सूची में संभावित विसंगतियों की पहचान की गई है। जिले में 1,88,054 मामले विसंगति श्रेणी में और 47,031 मामले बिना मानचित्रण श्रेणी में चिह्नित हैं। इन पर संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों की ओर से नोटिस जारी कर जांच एवं सुनवाई की कार्रवाई चल रही है। वहां प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बसपा से हरीश सिनौली व संजू, कांग्रेस से मनोज शर्मा, प्रकाश, अनिल अग्रवाल भट्ट, प्रकाश पटवाल और भाजपा से आनंद सिंह, मनीष पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें