वीर गोरखा स्मृति पार्क का उद्घाटन मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने किया। अमर उजाला
हल्द्वानी। गोरखा सेवा समिति के तत्वावधान में नैनीताल रोड पर वीर गोरखा स्मृति पार्क का उद्घाटन हुआ।
मेयर डॉ. योगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने गोरखाओं की बहादुरी की गाथा का वर्णन किया और समिति को आश्वासन दिया कि अगले दो माह के भीतर पार्क में विक्टोरिया क्रॉस विजेता कैप्टन गजे घले की प्रतिमा लगाई जाएगी। कैप्टन सुनील थापा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में समिति ने हल्द्वानी में रह रहे गोरखा परिवारों से सामने आने का आग्रह किया।
संचालन महासचिव पूर्व सैनिक भीम सिंह राणा ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह थापा, कोषाध्यक्ष प्रताप बहादुर थापा, संरक्षक कैप्टन नारायण सिंह थापा, सूबेदार किशन सिंह बिष्ट, सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट दीवान सिंह थापा के अलावा कैप्टन ज्ञानेंद्र मल्ल, कैप्टन कृष्णा बहादुर गुरुंग, विनोद थापा, राम सिंह छेत्री, आशा शाही, सूबेदार वीरेंद्र थापा, कैप्टन मुन्ना थापा समेत कई लोग मौजूद रहे।