दमुआढुंगा में नैनीताल दुग्ध संघ के जागरूकता शिविर में मौजूद मेयर जोगेंद्र रौतेला, दुग्ध संघ अध्
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ ने दमुवाढूंगा स्थित आंबेडकर पार्क में दुग्ध कैंप का आयोजन किया जिसमें आंचल दूध से बने उत्पादों का प्रचार किया गया। कैंप में बताया कि आंचल दूध के उत्पाद स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया। उन्होंने कहा कि शहर में आंचल मिल्क पार्लर लगाया जाएगा। इसके लिए दुग्ध संघ से बात की जा रही है। नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दो माह तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें घर-घर जाकर लैक्टोमीटर से आंचल दूध की गुणवत्ता जांची जाएगी।
कहा कि पूरे प्रदेश में आंचल मिल्क पार्लर की संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। हल्द्वानी में रोडवेज, एसटीएच आदि जगहों पर मिल्क पार्लर स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान मार्केटिंग हेड संजय भाकुनी, विपिन तिवारी, हेमंत पाल, अनिल श्रीवास्तव, गणेश जोशी, चंदन नेगी, लोकेश शर्मा, पंकज सम्मल, सुरेश मेलकानी आदि रहे।