फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्य कर अधिकारियों ने व्यापारियों की शंकाओं का किया समाधान

Thu, 25 Sep 2025 05:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य कर विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित कर व्यापारियों को जीएसटी में परिवर्तन संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही शंकाओं और समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को गौलापार राज्य कर भवन में हुई कार्यशाला में अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी के दो स्लैब बनाए गए हैं। इसमें आवश्यक वस्तुओं पर पांच और छोटी कारें, टीवी, एसी, सीमेंट आदि पर मानक दर 18 प्रतिशत है। वहीं जीवन व स्वास्थ्य बीमा, दूध, पनीर, भारतीय ब्रेड जैसी आवश्यक वस्तुओं को पूर्णतः जीएसटी मुक्त रखा गया है।

बैठक में राज्य कर विभाग की ओर से संयुक्त आयुक्त हेमा विष्ट, संयुक्त आयुक्त एएस तिरुवा, उपायुक्त ज्ञान चन्द, उपायुक्त (कानूनी) शैलजा पाठक, व्यापार उद्योग संगठनों की ओर से हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रमेश चन्द्र, सचिव मनोज, मलय त्रिगठी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के संयुक्त महामंत्री नवनीत सिंह राणा, व्यापार मंडल हल्द्वानी के अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हितेन्द्र भसीन, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री रुपेन्द्र नागर, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, दीपक महेश्वरी, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सबरवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें