फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेतालघाट के युवक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत

Thu, 25 Sep 2025 05:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेटी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (26) पुत्र कुबेर सिंह की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। सुरेंद्र वर्तमान में दिल्ली के पंजाबी बाग में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह 5 बजे के पास दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक सड़क पर लावारिस हालत में पड़े हैं। पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। सुरेंद्र के मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में कोहराम मच गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बुधवार को सुरेंद्र का पोस्टमार्टम कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें