डॉ. भीमराव आम्बेडकर चेतना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित लोग। संवाद
हल्द्वानी। डॉ. भीमराव आंबेडकर के चेतना दिवस नैनीताल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में सर्वदलीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया। स्वाभिमान जागरण मंच की ओर से अनुसूचित जाति समाज के कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य प्रमुख राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
आयोजक समीर आर्य ने कहा कि सभी को राजनीतिक दलों से अलग जनहित के मुद्दों पर एकजुट होने की जरूरत है। सभी संगठनों को डॉ. आंबेडकर के समरसता और स्वाभिमान भारत के सपने को साकार करने में योगदान देना होगा। कार्यक्रम में मुख्य न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई पर हुए हमले तथा हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पुरन कुमार की विभागीय जातीय उत्पीड़न के कारण हुई आत्महत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भेजा गया।
वहां बसपा प्रदेश महासचिव भुवन आर्य, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष इंदर पाल, एससी, एमआर आर्य, डॉ. रमेश चंद्रा, शिव गणेश, अमित बौद्ध, गिरीश आर्य आदि थे।श