पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि के साथ हॉकी टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ और काशीपुर की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला बुधवार को होगा।
उत्तराखंड हॉकी संघ एवं जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को हरिद्वार एवं बागेश्वर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। हरिद्वार ने पांच-एक से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर दिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच हुआ। पिथौरागढ़ ने दो-एक से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल हरिद्वार एवं काशीपुर के बीच हुआ। प्रथम हाफ तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में दोनों टीमें दो-दो गोल की बराबरी पर रहीं। ट्राइब्रेकर में काशीपुर ने चार-तीन से हरिद्वार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।