वन विभाग ने पहली बार कैंपा योजना के तहत उत्तराखंड का पहला फारेस्ट पार्क नैनीताल रोड पर तैयार किया है। डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि यह अपने तरह का पहला प्रयास है, जिसमें शहर के ‘ग्रीन लंग्स’(हरियाली बढ़ाने) को लिए कैंपा राशि का इस्तेमाल किया गया है।
पार्क में फौव्वारे आदि का ट्रायल किया गया है। इसे जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क से कुर्सियां आदि चोरी नहीं हुए। इस लिए सीमेंट की स्टाइलिश कुर्सियां लगाई गई हैं। इन कुर्सियों को सात व्यक्ति भी उठा नहीं सकते हैं। इसके अलावा वृद्धों और बच्चों के अनुरूप भी पार्क विकसित करने की योजना है।