फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन 15 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रविवार को जिला इकाई की बैठक में प्रांतीय नेतृत्व की ओर से 15 जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन पर चर्चा की गई। इकाई के पदाधिकारियों ने आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करने के साथ इसकी समीक्षा भी की।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित कर्मचारियों की जायज मांगों के योजनाबद्ध समाधान की बजाय उन्हें लटकाया जा रहा है। परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड में कैशलेस जांच की सुविधा और जन औषधि केंद्रों में गोल्डन कार्डधारकों को नि:शुल्क दवा देने की मांग रखी।
डीएसबी परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारी संगठन अध्यक्ष नंदा वल्लभ पालीवाल ने कहा कि एनपीएस के स्थान पर ओपीएस की बहाली हो। जिलाध्यक्ष असलम ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड की विसंगति तथा वेतन विसंगति से जुड़े प्रकरणों पर राज्य सरकार अब तक मौन है।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व ने 15 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की। इसमें नैनीताल जिले के विभिन्न संगठनों के राज्य कर्मचारी भी भागीदारी करेंगे। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, मंडलीय महामंत्री शशि वर्धन अधिकारी, प्रांतीय ऑडिटर रमेश सिंह कनवाल, जिला उपाध्यक्ष इसरार बेग, डॉ. मोहित सनवाल, गणेश बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें