फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंसारी क्लब सेमीफाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। लाखनमंडी इंटर कॉलेज मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में अंसारी क्लब और पार्थी सेलिब्रेशन के बीच खेले गए मैच में अंसारी क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंसारी क्लब ने 16 ओवरों में 7 विकेट खोकर 180 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्थी सेलिब्रेशन की टीम 15 ओवरों में 148 रन पर सिमट गई। अंसारी क्लब ने मुकाबला जीत सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के हीरो नयन रहे जिन्होंने 33 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट भी झटके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि राहुल पानू ने नयन को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें