रामनगर। संकल्प विकास यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंथन किया। संकल्प यात्रा 8 दिसंबर को काशीपुर पहुंचेगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। कहा कि संकल्प यात्रा में हर जगह जनता में उत्साह देखा गया, जिससे पूरी उम्मीद है कि सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
बैठक में नगर अध्यक्ष हफीज अब्दुल करीम, ब्लाक अध्यक्ष यशवंत सिह जलाल, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, भगीरथ लाल चौधरी, पुष्कर दुुर्गापाल, उसमान सिद्दीकी, शेख सलीम, जलीम अहमद, आशा बिष्ट, दिनेश लोहनी, ताईफ खान, असद अली, नसीम अहमद, हेम भट्ट, तारा सती, विमला आर्य, मंजू चौहान, अजय मेहता, एस. लाल आदि लोग मौजूद रहे।
उधर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव में पहले भगवान राम फिर गंगा व बाद में सेना का सहारा लेकर देश की जनता को गुमराह किया। अब प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से देश की जनता को एक बार फिर परेशान किया है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड पर पड़ा है तथा इससे प्रदेश के पर्यटन व तीर्थ स्थानों पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को पूरी तरह असफल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की नकल कर अपने कार्यक्रम तय करती है तथा उन्होंने भाजपा को सही नकल करने की भी सलाह दी।