फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बास्टेकबाल प्रतियोगिता

Thu, 29 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही तीन दिवसीय 14वीं राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई।
विज्ञापन


विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। सीनियर बालक वर्ग में पिथौरागढ़ ने नैनीताल को रोमांचक मुकाबले में 25-20 से मात दी।

विजेता टीम के कपिल को मैन आफ द मैच दिया गया। सीनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 16-13 से हराया, जिसमें काजल को मैन आफ द मैच मिला।

सब जूनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने देहरादून को 20-7 से हराया, जबकि बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 14-2 से हराया। मैन आफ द मैच नैनीताल के प्रांजल और देहरादून की मीनाक्षी को मिला।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 21-7 जबकि बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 11-3 से मात दी। जिसमें नैनीताल के पंकज और पिथौरागढ़ की शालू को मैन आफ द मैच दिया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, पूर्व विधायक डा.नारायण सिंह जंतवाल, ऑल सेंट्स कालेज की प्रधानाचार्या किरन जरमाया और शिक्षाविद् नवीन चंद्र साह, सैनिक स्कूल के प्रबंधक  और वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रकाश व सीईओ रघुनाथ लाल आर्य ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

निर्णायक आनंद खंपा, दीक्षित बिष्ट, हरीश जोशी, श्याम सिंह खंपा, हरीश चौैधरी, तनवीर अनवर, फरीद अहमद, दिनेश वर्मा, गिरीश वर्मा, जितेंद्र बिष्ट, समीर अली, राजीव गुप्ता, स्कोरर नीमा साह व चंद्रा शर्मा थी। उद्घोषक हेमंत बिष्ट, प्रवीण सती, कमलेश पांडे व मो. शाहनवाज थे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता के सह संयोजक पूरन सिंह, मंडलीय क्रीड़ा समन्वयक ममता पाठक जोशी, जिला क्रीड़ा समन्वयक अरविन्द चौधरी, उप खेल समन्वयक राहुल पंवार, क्रीड़ाधिकारी गोविन्द सिंह बोहरा व राजेश लाल, उप प्रधानाचार्य केदार सिंह राठौर, बिशन सिंह मेहता, पुष्पा दरम्वाल, प्रेमा साह, मनोज सिंह अधिकारी, डा.मीना बिष्ट, आरपी सिंह, डा.महेंद्र राणा, बिशन सिंह, प्रेमा, दीपा, पुष्पा, महेश, नवीन, ध्यान सिंह आदि जुटे रहे।

इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, नीता ब्यास, चरनजीत कौर, मंजू पाल, पीएस भंडारी, नीता बोरा, उप प्रधानाचार्य डा.मनोज सिंह बिष्ट, अजय कुमार, चेत सिंह बिष्ट समेत खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर निशांत, सैनिक स्कूल व एशडेल स्कूलों की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें