फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Starlink: आसमान में फिर नजर आया स्टारलिंक सैटेलाइट, लोगों ने आकर्षक नजारे को कैमरे में किया कैद

Tue, 20 Sep 2022 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

सोमवार शाम साढ़े सात बजे के करीब आसमान में कतारबद्ध तारे नजर आए। चमकते तारों को देख लोग खासा आकर्षित हो गए। लगभग 30 सेकेंड तक आसमान में चमकदार तारों के समूह जैसी चीज को लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया।
विज्ञापन
स्टारलिंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में सोमवार की देर शाम एक बार फिर आसमान में स्टार लिंक सैटेलाइट आकर्षण का केंद्र बना। आसमान में चमकते और चलते स्टार लिंक को देख लोग उसे मोबाइल के कैमरे से कैद करते नजर आए।

विज्ञापन


सोमवार शाम साढ़े सात बजे के करीब आसमान में कतारबद्ध तारे नजर आए। चमकते तारों को देख लोग खासा आकर्षित हो गए। लगभग 30 सेकेंड तक आसमान में चमकदार तारों के समूह जैसी चीज को लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया। पिछले हफ्ते भी सोमवार शाम सात बजे आसमान में यह नजारा देखने को मिला था।

तमाम अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे स्टार लिंक सेटेलाइट का समूह बताया था। स्टार लिंक दुनिया का सबसे बड़ा सेटेलाइट है। यह पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा में घूमते हुए हाई स्पीड और लो एलएनसी इंटरनेट सुविधा प्रदान करता है।
विज्ञापन


एरीज के वैज्ञानिकों के मुताबिक स्टारलिंक धरती की सतह से लगभग 550 मीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाकर इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराता है । यह रात के समय चमकते तारों के समूह की तरह दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें