फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में जवाब दे गई लोनिवि की सड़कें

विज्ञापन
बरेली रोड मुख्यमार्ग की खस्ताहाल सड़क। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग को सड़क बनाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है। तीन दिन की बारिश से लोनिवि की करीब 150 किमी सड़क खराब हो गई। उधर एक साल पहले बनी सड़कें उखड़ने लगी हैं। कालाढूंगी विधानसभा में बनी अधिकतर सड़कें तो छह महीने में ही खराब होने लगी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने एक साल पहले तीनपानी से मंडी बाईपास तक सड़क का निर्माण कराया था। यह सड़क पुरानी आईटीआई के पास उखड़ने लगी है जबकि इस सड़क को दो साल तक ठेकेदार ने ही सही करना है। इसके बाद भी लोनिवि ठेकेदार से सड़क सही नहीं करा रहा है। उधर मंडी बाईपास से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क छह महीने पहले ही बनी थी। यह भी अग्निशमन विभाग के सामने यह सड़क उखड़ने लगी है।
ये ही हाल कालाढूंगी विधानसभा में बनी सड़कों का भी है। छह महीने पहले बनी गैस गोदाम रोड बिडला स्कूल से सीधे आरटीओ रोड को जोड़ने वाली भी सड़क उखड़ गई है। ये ही हाल आरटीओ से रिलायंस माल के बगल से कमलवुगांजा रोड को जोड़ने वाली सड़क भी छह महीने में उखड़ गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड सहित कई मुख्य मार्ग कई जगह से उखड़ गए हैं। तीन दिन की बारिश से लोनिवि की करीब 150 किलोमीटर सड़कें खराब हुई हैं।
कोट
जो सड़कें बरसात में खराब हुई हैं उनकी देखरेख की जिम्मेदारी दो साल तक ठेकेदारों की होगी। बारिश रुकने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत संबंधित ठेकेदारों से कराई जाएगी। - अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
लोहरियासाल मल्ला नारायण विहार की सड़क भी उखड़ी
हल्द्वानी। लोहरियासाल मल्ला नारायण विहार की सड़क भी लंबे समय से खराब है। कालोनी की सड़क पर डेढ़ दो फीट तक के गड्ढे हो गए हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी न तो नगर निगम न ही लोनिवि गड्ढे भरने के लिए तैयार है।
नगर निगम की सड़कें भी खराब
हल्द्वानी। नगर निगम की सड़कें भी खराब हैं। वर्कशॉप लाइन से केमू स्टेशन वाली सड़क, बनभूलपुरा की सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी है। निगम इन सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर पा रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बजट का रोना रो रहे हैं जबकि निगम के पास जो नाले हैं उनकी सफाई से आरबीएम निकल रहा है। इससे भी गड्ढों को भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें