फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रंगमंच दिवस पर ‘मातादीन दीनानाथ’ नाटक का मंचन 

Tue, 28 Mar 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में नाटक प्रस्तुत करते कांगड़ा के कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर सोमवार को रंगमंडल संस्कृति निदेशालय देहरादून के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युगमंच द्वारा शैले हॉल में प्रख्यात व्यंगकार हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित नाटक ‘मातादीन दीनानाथ’ का मंचन किया गया। 
विज्ञापन


नाटक में मातादीन औैर दीनानाथ को सरकारी ऑर्डर से चांद पर पुलिस व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए भेजा जाता है। मातादीन व दीनानाथ व्यवस्थाओं को ठीक तो क्या करते, अपनी भ्रष्ट प्रेक्टिस के कारण उल्टा चांद की व्यवस्थाओं का बंटाधार कर देते हैं। नाटक के निर्देशक जहूर आलम व जितेंद्र बिष्ट थे, जबकि नाट्य रूपांतर मनोज कुमार का था।

मातादीन की भूमिका भाष्कर बिष्ट, दीनानाथ की मनोज कुमार, इंसपेक्टर की दीक्षय आर्या, प्रधानमंत्री की हिमांशु पांडे के अलावा दीपक टम्टा, मनोज, दीपांशु, आशीष मेहता व अभय मेहता ने निभाई। संगीत निर्देशन नवीन बेगाना व हेमंत बिष्ट का था।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी अजय कुमार ने नाटक का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. विजय कृष्ण, केपी साह, दिनेश, हरीश राणा, राजेश आर्या, मदन मेहरा, अनिल कार्की, अनिल घिल्डियाल, मंजूर हुसैन, डॉ. मोहित सनवाल आदि रंगकर्मी थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें