फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेंट जोसेफ और सनवाल स्कूल फाइनल में

Fri, 31 Jul 2026 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान गोल के लिए जूझते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए की ओर से आयोजित मिनी स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। मल्लीताल खेल मैदान में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेंट जोसेफ कॉलेज और सनवाल स्कूल ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल सेंट जोसेफ और सेंट जोन्स के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में सेंट जोसेफ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जोन्स को 5-0 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में सनवाल स्कूल का सामना लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल से हुआ। सनवाल स्कूल ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लॉन्ग व्यू स्कूल को 4-1 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया। एक अगस्त को खिताब के लिए सेंट जोसेफ और सनवाल स्कूल के बीच मुकाबला होगा। संवाद



पांच अगस्त से शुरू होगा बालिका फुटबाल टूर्नामेंट
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में आगामी पांच अगस्त से बालिका फुटबाल टूर्नामेंट शुरू होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि वर्तमान में छात्रों का सिक्स-ए-साइड नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। इस टूर्नामेंट के बाद पांच अगस्त से बालिकाओं के लिए विशेष प्रतियोगिता का आगाज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें