फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से सरेराह ढाई लाख लूटे

Fri, 01 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड के सामने बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका का पर्स झपट लिया। पर्स में ढाई लाख रुपये, चेक बुक और मोबाइल फोन था। शिक्षिका के शोर मचाने पर कार और बाइक सवारों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसी आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है।
विज्ञापन


मुखानी की प्रगति विहार कालोनी निवासी चंद्रकला नयाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठघरिया में शिक्षिका हैं। उनका बेटा स्वस्तिक उर्फ अमन देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं का छात्र है। बेटे की फीस और अन्य खर्चों के लिए रुपये निकालने शिक्षिका अपने किराएदार शिक्षक गोविंद बल्लभ दुर्गापाल के साथ स्कूटी से एचडीएफसी बैंक गई थी। उन्होंने बैंक के दो लाख 40 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वे स्कूटी से स्टेट बैंक जा रहे थे। नैनीताल रोड पर भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड के सामने पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका के कंधे से पर्स झपट लिया और भाग निकले।

पर्स में ढाई लाख रुपये, चेक बुक और मोबाइल था। झपटमारी के दौरान गोविंद ने किसी तरह स्कूटी संभाली। शिक्षिका स्कूटी से उतरकर शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने कार और बाइकों से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे वर्कशॉप लाइन रोड की तरफ भाग निकले। सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आरएस मेहता, काठगोदाम थानाध्यक्ष केआर पांडे और सीपीयू मौके  पर पहुंची। पूछताछ से पता चला कि शिक्षिका के पति महेंद्र सिंह नयाल अमेरिका में मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। किशनपुर मोटाहल्दू निवासी किराएदार गोविंद बल्लभ हैड़ाखान में अध्यापक हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गच्चा खा गई पुलिस
लुटेरों का पीछा करने वाले लोगों ने पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर गलत बता दिया। पुलिस ने इसी आधार पर एक अन्य बाइक सवार को टीपीनगर में रोक लिया, लेकिन जांच में सूचना झूठी निकली। कोतवाल ने बताया कि लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली।
----------
तीन बजकर 52 मिनट पर हुई घटना
सीपीयू और पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के अलावा नैनीताल रोड पर एक सर्राफा शोरूम से सीसीटीवी फुटेज लिया है। सर्राफा शोरूम से पता चला कि घटना तीन बजकर 52 मिनट पर हुई। फुटेज में महिला रोड पर भागते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस लुटेरों का चेहरा देखने के लिए रास्ते के अन्य प्रतिष्ठानों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें