महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश के लिए रामनगर से 16 खिलाड़ियों का मुख्य ट्रायल के लिए चयन हुआ है। अब ये सभी खिलाड़ी 22 से 26 मई तक देहरादून स्पोर्ट्स कालेज में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
स्पोर्ट्स कालेज के कोच पंकज रावत ने बताया रामनगर से फुटबाल में कक्षा छह के तीन खिलाड़ी, कक्षा नौ का एक खिलाड़ी, क्रिकेट में कक्षा छह के तीन, कक्षा नौ के दो, बैडमिंटन में कक्षा नौ का एक, वॉलीबाल में कक्षा छह के दो, कक्षा नौ के दो, एथलेटिक्स में कक्षा छह का एक, हॉकी में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
इस दौरान लोकेश कुमार, पवन पाल, तरुण नेगी, ललित कुमार, अरुण भौनियाल, प्रदीप, जितेंद्र बिष्ट, विक्की रावत, विनय पडलिया आदि मौजूद थे।