फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दोनों के एक माह का वेतन रोका

Sun, 19 Apr 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत रामनगर की बैठक में जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि बीडीसी में उठी समस्याओें को अधिकारी गंभीरता से लें। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपस में समन्वय बनाएं। बैठक में कुल 121 समस्याएं उठी। डीएम ने बैठक में न आने पर मुख्य कृषि अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने बीडीओ और एसडीएम को निर्देश दिए कि वे शिकायतें आनलाइन पोर्टल में लें और उनका समाधान करें। समस्याओं के समाधान की सूचना एसएमएस से शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने शिक्षकों, चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने और देर से आने की शिकायत पर जनप्रतिनिधियों से इसकी सूचना फोन से सीडीओ और एसडीएम को देने को कहा। ताकि इनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बीडीसी बैठक में अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। ग्राम प्रधान ढिकुली पेयजल योजना के पुनर्गठन, छोई पेयजल योजना की मरम्मत की मांग की गई। हरिपुर तिवारी में नलकूप बंद होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के कारण हरिपुर नलकूप का कार्य बंद है।
विज्ञापन


पाटकोट में नलकूप स्वीकृति के बाद भी नलकूप न स्थापित होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि पाटकोट में नलकूपों से पानी नहीं निकला। इसके बाद पाटकोट में ही छह अन्य जगह भी नलकूप लगाने को पानी का सर्वे कराया गया। टेडा गांव में भी पेयजल समस्या की शिकायत उठी। अधिशासी अभियंता ने बताया ढेला और जोगीपुरा पेयजल योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। ओवरहैड टैंक के टेंडर भी कराए गए हैं।

मोहान व कांडा पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजे गए हैं। सहायक अभियंता एडीबी ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में 61 करोड़ के कार्य होने हैं। इनमें 30 किमी पेयजल लाइन बिछाई जा चुकी है। चार ओवरहैड टैंक बनाए जाने हैं, इनमें से तीन का कार्य निमार्णाधीन है। इस योजना के अंर्तगत सात हजार उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने लीकेज को ठीक करने के निर्देश दिए। सड़कों की मरम्मत मामले में लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने कहा कि इसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं।

रामनगर ब्लाक में चालू वित्तीय वर्ष में 13 मार्गों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। जबकि वर्तमान में राज्य योजना में 43, नाबार्ड में 16 और जिला योजना में 15 कार्य प्रगति पर हैं। ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने स्टाफ की कमी से अवगत कराया। उन्होंने ढिकुली स्कूल भवन की भूमि शिक्षा विभाग के नाम कराने के साथ ही इसके पुनर्निर्माण का अनुरोध किया।

बीडीसी बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख शशि वर्मा, उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, पुष्कर दुर्गापाल, वीरेंद्र सिंह रावत, आलोक गुसांई, वीरेंद्र मनराल, राकेश नैनवाल, राम सिंह जलाल, शेखर तिवारी, पवन कुमार, सीडीओ ललित मोहन रयाल, एसडीएम एसएस जंगपांगी, जिला विकास अधिकारी एएस गुंज्याल, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट, अमित कटारिया, एवी कांडपाल, जेपी यादव, प्रदीप तिवारी, एमसी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें