फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड पोस्ट की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Sun, 26 Jul 2015 01:26 AM IST
धन सिंह बिष्ट/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग की महत्वपूर्ण सेवा स्पीड पोस्ट की रफ्तार धीमी हो गई है। तीन दिन के भीतर देश के किसी भी कोने में डाक पहुंचाने का दावा करने वाला विभाग लोकल में ही तीन दिन लगा रहा है। पूरे कुमाऊं के लिए एक ही छटाई केंद्र होने से डाक समय पर नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन


नैनीताल जिले में 52 स्पीड पोस्ट सेंटर हैं। जिले के भीतर ही स्पीड पोस्ट भेजने पर पहले यह रुद्रपुर पहुंचती है जहां डाक की छंटाई की जाती है। इसके बाद संबंधित सेंटरों को भेजी जाती है। इस तरह 10 से 20 किमी की दूरी पर भेजी गई डाक को कई किमी का सफर तय करना पड़ता है।

 कुमाऊं से भेजी गई स्पीड पोस्ट  का छंटाई केंद्र रुद्रपुर व तराई का केंद्र मुरादाबाद है। मगर तराई की डाक को भी रुद्रपुर केंद्र से होकर आगे भेजा जाता है जिससे रुद्रपुर में अतिरिक्त काम होता है।
विज्ञापन


 डाक विभाग की मानें तो एक सेंटर से दूसरे तक पहुंचने में 24 घंटे का समय लगता है। जबकि अगले 24 घंटे में छंटाई का कार्य पूर्ण होता है। ऐसे में संभव नहीं कि डाक तीन दिन के भीतर तय स्थान पर पहुंच सके। इसके साथ ही विभाग के पास स्टाफ व संसाधनों का अभाव भी देरी का बड़ा कारण बताया जाता है।

हल्द्वानी प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट का एक काउंटर है जबकि रोजाना 250 से 300 स्पीड पोस्ट बुक होती हैं। साथ ही फ्रेंचाइजी से भेजी जाने वाली स्पीड पोस्ट भी इसी काउंटर पर पहुंचती हैं। हल्द्वानी प्रधान डाकघर में डाक देरी से पहुंचने की रोज दो तीन शिकायतें दर्ज हो रही हैं। जिसके लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर उपलब्ध किया है। देरी से पहुंचने की अधिक शिकायतें आवेदन पत्रों की होती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें