फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोयाबीन के बीज पर बवाल

Sun, 28 Jun 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट ने शनिवार को चकलुवा के विदरामपुर में ग्राम प्रधान संगठन की ओर से आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने मुफ्त में बांटे जा रहे सोयाबीन के बीज पर हंगामा किया।

उनका आरोप था कि कृषि विभाग अपने चहेतों को बीज बांट रहा है। समिति के अध्यक्ष भट्ट ने एसडीएम और कृषि अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।

शनिवार को ब्लॉक कोटाबाग के चकलुवा की ग्राम सभा विदरामपुर में जन समस्या शिविर में कांग्रेसी नेता उत्तम राम ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से काश्तकार को आठ किलो सोयाबीन का बीज निशुल्क दिया जा रहा है, लेकिन विदरामपुर के ग्रामीणों को अब तक यह बीज नहीं मिला है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य पदम सिंह बिष्ट ने कहा कि सिमलखेत डोला मार्ग से आने वाले मलबे से ग्राम सभा की चार सिंचाई नहर दब गई हैं। इनकी शीघ्र सफाई की मांग की।

ग्राम प्रधान कुंदन देउपा ने फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। समाज सेवी आशीष ढौंढियाल ने कोटाबाग के भटलानी में हनुमान मंदिर में दाबका नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने की मांग की। बीडीसी सदस्य श्याम दत्त खोलिया ने हुड़कियाचौड में ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई सुचारु करने की मांग की।

ग्राम प्रधान धापला जीवन लाल ने निहाल नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए जाल बिछाने की मांग की। पूर्व प्रधान आन सिंह कन्याल ने जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की। इसके अलावा पेयजल, सड़क, विधवा और विकलांग पेंशन संबंधी मांगें उठाई गईं।

इस दौरान एसडीएम पंकज उपाध्याय, तहसीलदार नंद राम आर्या, प्रधान कमला देवी, जिंप सदस्य महेंद्र चौधरी, राम सिंह सामंत, ललित पंत, जीवन लाल वर्मा, दीपाली कन्याल, प्रभा पांडे, जनार्दन जोशी, नामित सभासद महेश भट्ट आदि मौजूद थे।

मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय कोटाबाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रभारी वीडीओ और समन्वयक के वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय से नदारद रहने पर वरिष्ठ सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीडीओ के छापे से कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।

 ब्लॉक कार्यालय में लगभग दो घंटे तक चले निरीक्षण में सीडीओ रयाल ने उपस्थिति पंजिका मनरेगा, सांसद व विधायक निधि के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि प्रभारी वीडीओ केदार दत्त भट्ट द्वारा मनरेगा के साथ ही मेरा गांव मेरी सड़क योजना के कार्य में शिथिलता बरती गई है।

इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी वीडीओ और समन्वयक दीपेंद्र शर्मा के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कोषागार में विभागीय कार्य के लिए गई वरिष्ठ सहायिका नलिनी पांडे जब शाम चार बजे तक कार्यालय नहीं पहुंची तो सीडीओ ने उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें