रामनगर में कॉर्बेट के कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाते गायक सोनू निगम
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैैनीताल)। मशहूर गायक सोनू निगम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे हैं। जंगल सफारी में जाने से पहले गायक सीटीआर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान कॉर्बेट के कर्मचारियों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई।
शनिवार सुबह 11 बजे गायक सोनू निगम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कार्यालय पहुंचे, जहां सीटीआर निदेशक राहुल, उपनिदेशक कल्याणी, पार्क वार्डन आरके तिवारी ने उन्हें कॉर्बेट के संबंध में जानकारी दी। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि सोनू निगम पहले भी कॉर्बेट आते रहे हैं। इस समय उनके दोस्त भी साथ हैं, जो ढिकाला में रात्रि विश्राम करेंगे। बताया कि वह रविवार को लौट जाएंगे। अधिकारियों से मिलने के बाद उन्होंने सीटीआर कार्यालय से बाहर आकर कॉर्बेट के कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाई और सभी से बात भी की।