फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले किसी को मिली खुशी, कोई निराश

विज्ञापन
हल्‍द्वानी पंचायती चुनाव मतगणना के दौरान ढोल नगाड़ों पर नृत्य करती गौलापार देवला मल्ला से ग्राम
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव में हाड़तोड़ मेहनत के बाद जीते हुए प्रत्याशियों के घर में दिवाली से पहले ही रौनक आ गई वहीं हार का सामना करने वाले प्रत्याशियों को परिणाम सामने आने के बाद निराशा लेकर घर को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और प्रधानी के लिए खड़े सैकड़ों दावेदार पिछले एक महीने से चुनावी रण जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे। मतदान के बाद ही कुछ ऐसे प्रत्याशी थे जिनका कोई विपक्षी न होने पर मतगणना से पहले ही उनकी जीत पर मुहर लग गई थी वहीं कुछ प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति मतदान के दिन से ही आश्वस्त थे। सोमवार को हुई मतगणना के बाद ऐसे कई प्रत्याशी थे जिन्हें अपनी हार पर विश्वास नहीं हो रहा था तो कुछ जीत के बाद भी आश्वस्त होने के लिए कई बार अपने एजेंटों से पुष्टि करते नजर आए। पहले परिणाम प्राप्त होने पर कुछ प्रत्याशियों को दिन की रोशनी में ही जीत मिल गई तो कुछ ने लंबे इंतजार के बाद रात में जीत का स्वाद चखा।
जीत की बधाइयां लेने लगीं मगर परिणाम आशा अनुरूप नहीं आया
हल्द्वानी। जिला पंचायत सदस्य की एक प्रत्याशी को उस समय झटका लगा जब चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उन्हें हार की जानकारी मिली। जिला पंचायत सदस्य की एक प्रत्याशी को सूचना मिली कि वह 2200 मतों से आगे हैं इस पर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त प्रत्याशी मतगणना स्थल में पहुंचकर लोगों का धन्यवाद करने लगी और लोग भी उन्हें जीत की बधाई देने लगे लेकिन सही परिणाम मिलने पर प्रत्याशी को अपनी हार और सूचना गलत होने का पता चला।
विज्ञापन

परिणाम आते ही बजट का शुरू हुआ गुणा-भाग
हल्द्वानी। मतगणना स्थल पर अधिकतर प्रत्याशी परिणाम आते ही अपने समर्थकों के साथ बजट का गुणा- भाग लगाते मिले। किस मद में कितने बजट की मांग करनी है और कितना स्वीकृत होता है इसकी भी कुछ लोग आपस में चर्चा करते नजर आए। कुछ पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य द्वारा खर्च किए बजट के अनुसार अब उन्हें स्वीकृत होने वाले बजट का गणित लगाने लगे।
पांच की जगह आठ की लेमन टी, फिर भी रही डिमांड
हल्द्वानी। मतगणना स्थल के बाहर करीब दो दर्जन से अधिक लेमन टी बेच रहे लोगों ने भी जमकर चाय की बिक्री की। रोजाना पांच रुपये कप के हिसाब से मिलने वाली लेमन टी आठ रुपये में बेची जा रही थी लेकिन उसके बाद भी चाय की डिमांड रही। खाने की दुकानों पर भी लोगों ने बिना महंगे रेट की परवाह किए भोजन किया।
जीते या हारे हमें शराब देने का वादा पूरा किया
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए किस तरह शराब से वोटरों को खुश किया जाता है इसकी बानगी मतगणना स्थल के बाहर देखने को मिली। कई प्रत्याशियों के समर्थक दोपहर में ही शराब के नशे में धुत्त थे तो कई समर्थक मतगणना परिणाम के बाद रात में किए जाने वाले जश्न की तैयारियों में जुटे थे। एक समर्थक का कहना था प्रत्याशी अब हारे या जीते हमें शराब देने का वादा पूरा किया।
मच्छर शाम को चूस गए खून, फांगिंग रात में
हल्द्वानी। मतगणना स्थल, एचएन इंटर कॉलेज में हरियाली होने के कारण जहां दिन में ही मच्छरों से लोग परेशान होने लगे वहीं शाम होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ने पर लोगों का मतगणना परिसर में बैठना मुश्किल हो गया। मैदान में निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह को जब इस समस्या के बारे में बताया तो उनके कहने पर रात में नगर निगम की टीम मैदान में फांगिंग कराने पहुंची और पूरे परिसर की फांगिंग से पहले ही मशीन खराब हो गई। जिससे लोगों को बैठने की जगह मजबूरी में मैदान में टहलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें