नैनीताल। वाल्मीकि सभा की नई कार्यकारिणी के लिए आगामी पांच अप्रैल को चुनाव होगा। इसके तहत शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें सभी वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित भाटिया और सचिव पद के प्रत्याशी सोनू सहदेव ने नाम वापसी की।
चुनाव अधिकारी महेश कुमार और सहायक प्रदीप सहदेव ने चुनाव चिह्न बांटे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरीश को उगता सूरज, मनोज पवार को गुलाब का फूल, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित सहदेव को सिलिंडर, अजय जोहरी को घंटी, राजेश राजा को पंखा, संजय सौदा को तराजू चुनाव चिह्न दिया गया। सचिव पद के प्रत्याशी दिनेश कटियार को पतंग, राहुल पुजारी को छाता और उपसचिव पद के प्रत्याशी अभिषेक मुल्तानिया को अलमारी, रवि कुमार को लालटेन चुनाव चिह्न दिया गया। इस मौके पर सभा के प्रदेश सचिव कमल कटियार, सुधीर, संजय भगत, अनिल कटियार, प्रशांत, दिनेश रत्नाकर, जगदीश, रोहित कैसले, सुनील आदि मौजूद रहे।