फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नैनीताल से मंगलवार की रात रामनगर आ रहे पुलिसकर्मियों की बाइक बैलपड़ाव के पास रोड के बीच में खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नैनीताल में तैनात यातायात पुलिस कर्मी देवेंद्र सिंह नेगी मंगलवार की शाम बाइक से अपने साथी पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह (रामनगर कोतवाली में डायल 112 में तैनात) के साथ मंगलवार की शाम रामनगर आ रहा था। बैलपड़ाव के पास पुलिसकर्मियों की बाइक सड़क के बीच खड़े कैंटर से टकरा गई। बाइक से गिरने पर दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची रामनगर पुलिस दोनों पुलिसकर्मियों को लेकर रामनगर स्थित एक निजी अस्पाल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल वीरेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि सिपाही देवेंद्र सिंह रामनगर भरतपुरी स्थित घर में अपने परिवार से मिलने के लिए घर आ रहा था। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही के बारे में जानकारी ली।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गैस सिलिंडर ढोने वाला कैंटर सड़क के बीचों बीच खड़ा था। कैंटर में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। इसी कारण पुलिसकर्मियों को कैंटर दिखाई नहीं दिया। समझा जाता है कि इसी कारण दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन

फिर ताजा हुए नैनीताल हादसे के घाव
हल्द्वानी। राज्यपाल की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत महिला दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों के हादसे को महकमे के लोग भूले नहीं थे कि एक और हादसा हो गया।
राज्यपाल की सुरक्षा ड्यूटी में 23 अक्तूबर को काठगोदाम थाने से थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, महिला उपनिरीक्षक माया बिष्ट, चालक नंदन सिंह बिष्ट और ललित मोहन थाने की बोलेरो से नैनीताल गए थे। प्रेमा जगाती स्कूल से आते समय ज्योलीकोट में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में सवार चालक नंदन सिंह, सिपाही ललित मोहन की तत्काल मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान माया बिष्ट ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह के हाथ और शरीर के कई स्थानों पर गहरी चोट लगी थी। इस दुर्घटना में नौजवान चालक नंदन और ललित मोहन की गृहस्थी उजड़ गई।
छुट्टी लेकर घर आ रहा था सिपाई
रामनगर। सिपाही देवेंद्र सिंह का एक महीने पहले ही रामनगर से नैनीताल ट्रांसफर हो गया था। एक सप्ताह से वह छुट्टी के लिए आवेदन कर रहा था लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। ऐसे में मंगलवार को छुट्टी मिली तो वह अपने परिवार के पास आ रहा था। सिपाही की पत्नी ममता, 6 साल का बेटी हिमांशी, 3 वर्षीय बेटा देवांश का रो रो कर बुरा हाल है। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि आप उनके पिता अब उनके साथ नहीं है।
दो साल से भरतपुर में रह रहा है परिवार
देवेंद्र सिंह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था। उसका परिवार रामनगर के भरतपुरी में ललित घुगत्याल के मकान में किराए पर रहता है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने भी अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें