फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिछी बर्फ की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की ऊंची चोटियों पर फिर हिमपात हुआ है जबकि निचले इलाकों में ओले गिरे। हिमपात से नगर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सोमवार की सुबह नैनापीक, टिफिनटॉप के साथ ही स्नोव्यू, किलबरी, पंगूट, हिमालय दर्शन समेत अन्य स्थलों में बर्फ की चादर बिछी नजर आई।
विज्ञापन

हिमपात की सूचना मिलते ही नगर में मौजूद सैलानी और स्थानीय लोग हिमालय दर्शन, किलबरी व पंगूट की ओर पहुंचे, जहां उन्होंने खूब मौज मस्ती की। दोपहर बाद से शहर में रुक रुककर बारिश का दौर चलता रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार को नैनीताल में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें