फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: कॉर्बेट क्षेत्र में पेड़ काट रहे तस्कर गिरफ्तार, लकड़ी बरामद; लापरवाही बरतने पर 2 वनकर्मी भी निलंबित

Fri, 22 Mar 2024 12:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

Ramnagar: सीटीआर के ढेला रेंज के ढेला भाबर ब्लॉक पथरूवा बीट पर तस्करों ने पेड़ काट दिए। इस मामले में वन विभाग ने दो तस्करों को पकड़ा है, जबकि अन्य फरार हो गए। सीटीआर निदेशक ने वन दरोगा सहित दो को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
कॉर्बेट क्षेत्र में पेड़ काट रहे तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीटीआर के ढेला रेंज के ढेला भाबर ब्लॉक पथरूवा बीट पर तस्करों ने 36 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए। इस मामले में वन विभाग ने दो तस्करों को पकड़ा है, जबकि अन्य फरार हो गए। सीटीआर निदेशक ने वन दरोगा सहित दो को निलंबित कर दिया। वहीं 15 फुटी चौकी में तैनात दो एसटीपीएफ व एक दैनिक श्रमिक को हटाते हुए उन्हें अन्य वन चौकियों में अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन


ढेला रेंज के अंतर्गत ढेला भाबर ब्लॉक, पथरूवा पूर्वी बीट कक्ष संख्या छह (बफर क्षेत्र) में 36 यूकेलिप्टिस को मंगलवार की देर रात तस्करों ने काट दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ढेला ने टीम गठित कर छापेमारी करते हुए तस्कर मो. गफूर, शमशेर अली निवासी ग्राम कुमुगडार, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 36 यूकेलिप्टिस बल्लियों को बरामद किया गया। 

ये पढ़ें- Haldwani: आज से बनेंगे प्रमाणपत्र...अमीन लगाएंगे रिपोर्ट, राजस्व उपनिरीक्षक नहीं कर रहे कार्य; जानें अपडेट

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो बुग्गी व एक बाइक बरामद की गई। सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

वन दरोगा, वन आरक्षी पर कार्रवाई
सीटीआर निदेशक ने बताया कि उनके व उपनिदेशक दिगंथ नायक ने मौके का निरीक्षण किया। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया सेक्शन इंजार्च वन दरोगा भरत सिंह गुंसाईं व वन आरक्षी गोधन सिंह की लापरवाही मानते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा 15 फुटी चौकी में तैनात दो एसटीपीएफ व एक दैनिक श्रमिक को हटाते हुए उन्हें अन्य वन चौकियों में अटैच कर दिया है। 
विज्ञापन


प्रकरण की जांच एसडीओ कालागढ़ करेंगी
सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। जिसको देखते हुए एसडीओ कालागढ़ डॉ. शालिनी जोशी को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें