फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या के विरोध में लालकुआं में उबाल

Mon, 10 Jul 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। 
विज्ञापन
छात्र की हत्या के विरोध में लालकुआं में उबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। गुरुग्राम में पांच जुलाई की रात हुई होटल मैनेजमेंट के छात्र रमेश बिष्ट की हत्या के विरोध में रविवार को बिंदुखत्ता और लालकुआं के लोग सड़क पर उतर आए। हत्या का मुकदमा उत्तराखंड स्थानांतरित करवाने और कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने जुलूस निकाला। इसके बाद कोतवाली घेर ली। कई घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा।
विज्ञापन


ग्रामीण रविवार को शहीद स्मारक पर जमा हुुए। ‘रमेश के हत्यारों को फांसी दो’, ‘रमेश को न्याय दो’, ‘शिक्षा के नाम पर युवाओं से धोखाधड़ी करने वाले दलालों को गिरफ्तार करो’, आदि के नारों के साथ यहां से जुलूस निकाला गया। इसके बाद लोग कोतवाली परिसर में धरने में बैठ गए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।

कुछ लोगों ने कोतवाल रवि कुमार सैनी का घेराव कर दिया। लोगों ने कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र से कई युवाओं को स्थानीय कोचिंग सेंटर के संचालक मिथिलेश सिंह ने आईएल एंड एफएस कंपनी में भेजा था, इसलिए उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। कोचिंग सेंटर संचालक युवाओं को गुमराह कर मोटे कमीशन पर फर्जी एनजीओ के माध्यम से ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजता है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तभी प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन


 इसके बाद हुई सभा में पूर्व सैनिक रतन सिंह बिष्ट ने कहा कि उनके बेटे रमेश को पीजी केयरटेकर और बाउंसरों ने बेरहमी से पीटते हुए पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या की रिपोर्ट गुरुग्राम में दर्ज करवाई गई है, लेकिन इस मुकदमे की सुनवाई उत्तराखंड के न्यायालय में होनी चाहिए, क्योंकि हरियाणा के आरोपी प्रभावशाली पीजी संचालक वहां मुकदमे को प्रभावित कर सकते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कोतवाल रवि कुमार सैनी को सौंपा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, बलवंत दानू, बीना जोशी, भुवन पांडे, मोहन कुड़ाई, अर्जुन बिष्ट, शेखर जोशी, सरस्वती ऐरी, मीना रावत, किशन देउपा आदि थे।

उधर, कोचिंग सेंटर संचालक मिथिलेश का कहना है कि उसका कंपनी से कोई सरोकार नहीं है। उसने छात्रों को राय देकर कंपनी के प्रतिनिधियों से बात कराई गई थी। मिथिलेश ने खुद पर हमला होने की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें