फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीटीआर के जंगल में मिला कंकाल 

Mon, 09 Jan 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर में मिला कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज स्थित चोरपानी के जंगल में मिले नर कंकाल की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल और उसके कपड़े आदि सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, काफी प्रयास के बाद कंकाल की शिनाख्त आमडंडा खत्ता निवासी मनोज जोशी पुत्र स्व पीतांबर जोशी के रूप में हुई। 
विज्ञापन


आमसोत कंपार्टमेंट नंबर 11 फूलताल ब्लॉक में रविवार सुबह एक महिला लकड़ी काटने गई थी। इस दौरान उसकी नजर एक कंकाल पर पड़ी तो डर के मारे उसकी चीख निकल गई। सूचना पर बिजरानी रेंज के कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर कोतवाल विक्रम सिंह राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल तथा उसके कपड़े आदि सामान को कब्जे में लिया।

कंकाल मिलने की सूचना पर आमडंडा खत्ता निवासी पदमा जोशी भी मौके पर पहुंचीं। कपड़ों और अंगूठी को देखकर उन्होंने कंकाल की शिनाख्त अपने गुमशुदा पुत्र मनोज जोशी (35) के रूप में की। पदमा देवी के मुताबिक उनका पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था और बीते वर्ष 22 जुलाई को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मनोज का कंकाल मिलने के बाद परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम छोई के जंगल में भी नर कंकाल मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई थी। बता दें कि इससे पहले करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम छोई और भीमताल क्षेत्र से भी दो नर कंकाल मिल चुके हैं, जिनमें से एक अधजला कंकाल युवती का था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें