ग्रामीणों को बांटे कपड़े, जूते
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। नेकी की दीवार का चौथा पड़ाव रविवार को जिले के दूरस्थ ग्राम चुकम (मोहान) में पहुंचा। यहां जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, जूते-चप्पल, महिलाओं व बच्चों के परिधान निशुल्क बांटे गए। रविवार को लगे वस्त्रदान शिविर की थीम लाइन ‘भेदभाव मिटाने का जरिया बना वस्त्रदान’ रही। इस शिविर में शांति कुंज कल्याण समिति लखनपुर, अग्रवाल एंड कंपनी और अरायजनवीस संघ तहसील रामनगर ने कई जोड़ी जूते-चप्पल दान देकर नेकी की दीवार के इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
नेकी की दीवार के संचालक तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि रामनगर बाजार में नेकी की दीवार का एक वस्तु संकलन केंद्र अंकुर अग्रवाल, गणेश की दुकान ज्वाला लाइन रामनगर में स्थापित कर दिया गया है। यहां पर कोई भी व्यक्ति जरूरतमंदों के लिए कपड़े दान में दे सकता है।
लोग घिल्डियाल के मोबाइल नंबर 9412124354 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता बालम सिंह बिष्ट, नेकी की दीवार के सदस्य बालम सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र तिवारी, शब्बू, तरुण बेलवाल, बलबीर सिंह रावत, अंकुर अग्रवाल, आकाश पाठक, रंजीत सिंह, अंकित, कमल किशोर तिवारी, हरीश मेहरा, शहजाद खान, अर्जुन रावत, विजय सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह रावत, मोहम्मद आजम तथा अरायजनवीस संघ तहसील रामनगर के उमाशंकर टम्टा, हेम चंद्र खुल्बे, दिनेश चंद्र तिवारी, निशांत बिष्ट, मो. नफीस, यमन जोशी आदि थे।