कालाढूंगी। कालाढूंगी और आसपास के क्षेत्र में बिजली लाइनों में आ रही पेड़ की टहनियों की कटाई-छंटाई चलते शनिवार को लगभग पांच घंटे तक बिजली सप्लाई गुल रही। सुबह 11 से 4 बजे तक बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों से जूझना पड़ा। एसडीओ दीपक पाठक ने बताया कि दीपावली पर निर्बाध बिजली व्यवस्था के लिए लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है।