फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज

Mon, 24 Aug 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर बैठक आयोजित की गई जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं पर गहरी चिंता जताई गई। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, जांच मशीनों और तकनीकी उपकरणों की कमियों को दूर करने की मांग पर सोमवार को अस्पताल में धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रविवार को देवभूमि व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित बैठक में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि रामनगर का सरकारी अस्पताल आसपास के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की गरीब जनता के लिए चिकित्सा का प्रमुख केंद्र है, लेकिन मानकों के अनुरूप चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बैठक में मनमोहन अग्रवाल, मनिंदर सिंह सेठी, मो. आसिफ, रोहित रुहेला, गिरीश चंद्र और ललित उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें