फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमरन के सर सजा ‘हल्द्वानी क्वीन’ का ताज

विज्ञापन
हल्द्वानी में होटल ब्लू सैफायर में आयोजित अमर उजाला हल्द्वानी क्वीन 2019 प्रतियोगिता में विजेता प?
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसआरवी फिल्म्स प्रस्तुति अमर उजाला ‘हल्द्वानी क्वीन 2019’ प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को होटल क्लार्क इन में हुआ। इसमें सिमरन पांगती को ‘हल्द्वानी क्वीन’ और प्रियंका तरागी को ‘हल्द्वानी क्वीन क्लासिक’ का ताज मिला। दो आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में फर्स्ट और सेकेंड रनर अप को भी विशेष पुरस्कार दिया गया, इन्हें मिस एंड मिसेज ग्लोब राउंड में सीधे एंट्री मिलेगी। विजेताओं को अतिथियों ने ताज पहनाया और पुरस्कृत किया। विजेताओं का चयन रॉयल इंट्रोडक्शन राउंड, क्वेश्चन आंसर राउंड और रैंप वॉक के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, नमिता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुंती कला केंद्र के छात्रों ने गणेश वंदना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद सभी ‘हल्द्वानी क्वीन’ अंडर 30 और ‘हल्द्वानी क्वीन क्लासिक’ ओवर 30 आयु वर्ग के सभी प्रतिभागियों ने मंच पर रॉयल इंट्रोडक्शन राउंड में प्रतिभाग किया। इसके बाद रिदम डांस एकेडमी के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया और प्रतियोगिता के प्रायोजकों स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रायोजकों ने संबोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में इसके बाद सवाल-जवाब राउंड हुआ।
प्रतियोगिता के निर्णायकों ने प्रतिभागियों से कई तरह के सवाल जवाब किए। दोनों आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ सवालों का जवाब दिया। जवाबों के आधार पर निर्णायकों ने सभी को अंक दिए। इसके बाद दोनों वर्गों के प्रतिभागी एक-एक करके रैंप पर उतरे और इलेक्ट्रो ट्रांस पर रैंप वॉक किया। तीनों राउंड पूरे होने के बाद प्रतिभागियों के प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर विजेता हल्द्वानी के मधुबन एनक्लेव निवासी सिमरन पांगती को हल्द्वानी क्वीन और टनकपुर तरागी फार्म निवासी प्रियंका तरागी को हल्द्वानी क्वीन क्लासिक चुना गया। वहीं हल्द्वानी क्वीन की पहली रनर अप पीलीकोठी निवासी युक्ता बिष्ट और दूसरी रनर अप काठगोदाम निवासी इंजा मुस्रिफ ने बनीं। हल्द्वानी क्वीन क्लासिक कैटेगरी में पहली रनर अप सोनिका मनचंदा और दूसरी रनरअप निशा कुमार रहीं। मंच संचालन जतिंदर कौर ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
हल्द्वानी क्वीन सिमरन पांगती
फर्स्ट रनर अप युक्ता बिष्ट
सेकेंड रनर अप इंजा मुसरिफ
हल्द्वानी क्वीन क्लासिक प्रियंका तरागी
फर्स्ट रनर अप सोनिका मनचंदा
सेकेंड रनर अप निशा कुमार
प्रतियोगिता की विजेता बनकर काफी खुशी हो रही है। बचपन में अमर उजाला की कला प्रतियोगिताओं में शामिल होकर पुरस्कार जीते हैं। इससे फैशन के क्षेत्र से जुड़ने का विचार आया और 12वीं के बाद की सेंट थेरेसा से की। वर्तमान में दिल्ली स्थित निफ्ट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हूं। उन्होंने जीत का श्रेय पिता डीएस पांगती और मां दीपा पांगती को देती हूं।
- सिमरन पांगती , हल्द्वानी क्वीन 2019
प्रतियोगिता में क्लासिक क्वीन का खिताब जीतकर अच्छा लग रहा है। प्रतियोगिता के बारे में ऑडिशन से बहुत कम अंतराल पहले पता चला और आखिरी समय पर पहुंचकर ऑडिशन दिया। डांस कोरियाग्राफर भी हूं। पीजी लिटरेचर हिंदी में किया है। जीत का श्रेय पति रीपूदमन सिंह तरागी को जाता है। माता दीपा ढैला और भाई राजेंद्र सिंह ढैला हल्द्वानी बिठौरिया में रहते हैं।
- प्रियंका तरागी, हल्द्वानी क्वीन क्लासिक 2019
ये रहे मौजूद
डॉ. जेएस खुराना, प्रवींद्र रौतेला, रवि छाबड़ा, अनिल जोशी, नीरज शारदा, विजय पाल, मनीष बिष्ट, राकेश सूरी, रवि, विनोद तिवारी, समित अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, पंकज साह, लूना रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
ये प्रायोजक रहे मौजूद
एसआरवी फिल्म्स के ऋतु बसंत और बसंत कुमार, वीएलसीसी से डॉ. पारुल मिश्रा, सोना चांदी ज्वैलर्स से नकुल बंसल, गोल्डन ग्लोबल फर्नीचर्स से विपिन गुप्ता, देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग संतोष जोशी, शिवम मॉल से यश कन्याल, क्रेजी किचन से किशोर बिष्ट, कुमाऊं रेडियोज से रोहित गुप्ता, नटराज म्यूजिकल इवेंट से भावेश पांडे, एडोनिया वेलनेस सेंटर से डॉ. पवलीन कौर खुराना, होटल क्लार्क इन ब्ल्यू सफायर वैन्यू पार्टनर है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक
भूमिका भंडारी अग्रवाल, डॉ. पवलीन कौर खुराना, संजीव कुमार, ऋतु बसंत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें