फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा मुकाबले में लखनऊ और मुरादाबाद जीते

Mon, 13 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


‌ क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से अमर उजाला प्रायोजित 94वीं   अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को दो  मैच    खेले गए।  लखनऊ तथा मुरादाबाद की  टीमों ने जीत दर्ज कर अगले  चक्र  में   प्रवेश किया। रविवार का अवकाश होने की वजह से मैच देखने के  लिए स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों की भी काफी भीड़ जुटी रही।

डीएसए   मैदान में पहले  मैच में यंग मैन हाकी क्लब रामपुर तथा केडी बाबू हाकी स्टेडियम लखनऊ के खिलाड़ी आमने-सामने थे। पहले हाफ से ही लखनऊ की टीम 2-0 से बढ़त बना ली। खेल के 9वें मिनट में हारुक अलवी तथा 32वें मिनट में अभिमन्यु ने गोल किया। दूसरे हाफ में रामपुर के खिलाड़ी गोल के लिए जूझते रहे लेकिन उन्हें खेल की समाप्ति तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। इस प्रकार लखनऊ ने यह मैच 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में मुरादाबाद हाकी क्लब और एनई रेलवे वाराणसी के खिलाड़ी आमने-सामने थे। पहले हाफ में मुरादाबाद 1-0 से आगे था। खेल के 14वें मिनट में रहमान ने गोल किया। वाराणसी ने गोल करने के काफी प्रयास किये लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अंपायर मंजुल   प्रकाश  सनवाल,  सीएल साह, अमित  कुमार व ललित  साह  थे। तकनीकी समिति  में  दीपक  साह  व रोहित  साह जबकि  तकनीकी निदेशक अहमद   सिद्दीकी थे मैच का  आंखों देखा हाल मनोज कुमार ने  सुनाया।


आज के मुकाबले
- नार्दन रेलवे लखनऊ बनाम हाकी एसोसिएशन फिरोजपुर
- ग्रेवाल स्पोटिंग क्लब किलारायपुर बनाम डीएचए सुल्तानपुर
- मेवाड़ यूनाइटेड उदयपुर बनाम मार्केडेय हाकी क्लब शाहबाद


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें