हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने मंगलवार को अभियान चलाकर 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 18 लाख के राजस्व की वसूली की। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिवीजन के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कठघरिया में चार लाख का बकाया बिल जमा न करने पर एक शोरूम का कनेक्शन भी काटा गया। इधर विद्युत वितरण खंड शहर की टीम ने उजालानगर में दो और नई बस्ती में तीन कनेक्शन काटकर 5.02 लाख रुपये के बकाया बिलों की वसूली की। संवाद
ट्रांसफार्मर से हो रही स्पार्किंग दे रही हादसे को दावत
हल्द्वानी। मोबाइल टावर के ट्रांसफार्मर से लगातार स्पार्किंग के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। रिहायशी इलाके जजफार्म में बीते चार दिनों से मोबाइल टॉवर परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों में भय बना हुआ है। टीपीनगर बिजलीघर में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। संवाद