फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने नया बाजार में हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम छतरी चौराहे के पास नया बाजार में हुए अग्निकांड में पांच दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया था। घटना के दौरान मौके पर फायर हाईड्रेंट सक्रिय नहीं मिले थे। इसके चलते दमकल को आग बुझाने के लिए एक किलोमीटर दूर से टैंकरों को भरना पड़ा था।
अब डीएम वंदना सिंह ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी वाजपेयी ने बताया कि इस संबंध में यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य अथवा सूचना देना चाहता है, तो वह दस दिन के भीतर लिखित रूप से उनके कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें