फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा सामग्री में डंप करने पर प्रधानाध्यापक को करे कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
भीमताल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम सविन बंसल। - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में डीएम सविन बंसल ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम बंसल ने स्कूलों में डिजिटल एलईडी और व्हाइट बोर्ड के जरिए पढ़ाई कराने को कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गेरखेत में शिक्षण सामग्री डंप होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश डीईओ बेसिक गोपाल स्वरूप को दिए। उन्होंने स्कूलों में प्रतियोगी पुस्तकें, खेल का सामान उपलब्ध कराने, जीर्णशीर्ण भवनों एवं कक्षों के ध्वस्तीकरण की सूची देने के निर्देश दिए।
सभी विद्यालयों में एलईडी और डीटीएच लगवाएं
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से डिजिटल एलईडी, एलईडी बल्ब लगाने, पांच फरवरी तक डीटीएच कनेक्शन लगवाने के साथ विद्यालयों की दीवारों पर प्रेरणादायक एवं सामाजिक समस्याओं पर आधारित चित्रकारी कराने के निर्देश सभी बीईओ को दिए। विद्यालयों में प्रगतिशील टीचरों को बुलाकर नवाचारी शिक्षा, शिक्षा में तकनीकी ज्ञान के इस्तेमाल पर जोर दिया जाए। ई-लर्निंग स्टूडियो की ओर से तैयार वीडियो और शिक्षा सामग्री विद्यालयों को उपलब्ध कराने को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामान की खरीद को कमेटी गठित
डीएम ने विद्यालयों में लैब के उपकरणों सहित अन्य सामान की गुणवत्तयुक्त खरीद के लिए सीडीओ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें सीडीओ, सीईओ और डीईओ माध्यमिक, बेसिक और संबधित क्षेत्र के बीईओ को शामिल किया है। इस दौरान सीईओ केके गुप्ता, बीईओ माध्यमिक हीरालाल गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, डिप्टी बीईओ कमलेश्वरी मेहता, चक्षुपति अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें