फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीक सीजन में हल्द्वानी-टनकपुर मार्ग पर रोडवेज बसों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पीक सीजन में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की कमी के कारण टनकपुर मार्ग पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बस स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है जिससे वे भटकने के लिए मजबूर हैं। जो बस आई उसने चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की हुई। एआरएम संजय पांडेय ने कहा कि चालकों की कमी से कुछ बसें नहीं चल पाईं। यात्रियों की संख्या भी ज्यादा रही।
विज्ञापन

हल्द्वानी रोडवेज डिपो से बुधवार को नैनीताल जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। पिछले तीन दिनों से पहाड़ पर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निगम को चार की जगह छह बसों का संचालन नैनीताल रूट पर करना पड़ा। उधर दिल्ली के लिए भी यात्री उमड़े दोपहर तक जहां 18 वहीं शाम तक 24 बसों को भेजा गया। हालांकि मंगलवार के मुकाबले हर बस में तकरीबन पांच से सात सवारी कम रही। एआरएम संजय पांडे ने कहा कि नैनीताल रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। इसके अलावा दिल्ली रूट पर भी पूरी 24 बसें चलाई गईं। बबियाड़ वाली बस खराब थी इसे सही कराकर बृहस्पतिवार से इसका भी संचालन किया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें