फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

uttarakhand: उत्तराखंड में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्षों और सदस्यों की कमी, HC ने दो दिन में मांगा स्पष्टीकर

Thu, 14 Dec 2023 01:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के 13 जिलों में से 11 जिलों में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्षों और सदस्यों की कमी है। जिसका हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने प्रदेश के 13 जिलों में से 11 में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्षों और सदस्यों की कमी पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार को दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने एक समाचारपत्र में छपी खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में सुनवाई की। समाचारपत्र में कहा गया कि प्रदेश में राज्य उपभोक्ता आयोग के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में जिला उपभोक्ता फोरम का गठन किया गया है लेकिन 13 में से 11 जिलों में अध्यक्ष और सदस्य नहीं हैं। 

इससे उपभोक्ता मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी पौड़ी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर,चंपावत में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। हरिद्वार व देहरादून के कंज्यूमर फोरम निष्क्रिय साबित हुए हैं। 
विज्ञापन

हरिद्वार में तो उपभोक्ता फोरम के वादों की सुनवाई एक साल से नहीं हुई है और देहरादून में वादों की अंतिम सुनवाई सितंबर 2022 को हुई। हरिद्वार और देहरादून में उपभोक्ता फोरम के 1470 वाद लंबित हैं। समय पर वादों की सुनवाई नहीं होने से उपभोक्ताओं को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। यही हाल अन्य जिलों का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें