फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बच्चे नहीं दे पाए जवाब, शिक्षकों की लगी क्लास

Fri, 11 Jul 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजेंद्र सिंह सौन ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

अपर निदेशक गजेंद्र सिंह सोन ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के स्कूलों का निरीक्षण किया। नवाड़खेड़ा हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से सिलेबस से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों की ओर से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाते हु़ए पठन-पाठन सही करने के लिए कहा। हर बच्चे को चैप्टर से संबंधित सभी बिंदुओं को बारीकी से पढ़ाने के निर्देश दिए।
विद्यालय में एक से कक्षा 10 तक के 370 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। एडी में जीआईसी दौलतपुर में भी शिक्षण गतिविधियों को परखा। इस विद्यालय में 254 बच्चे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर में शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। विद्यालय की व्यवस्थाओं पर प्रधानाचार्य पंकज बेलवाल की प्रशंसा की। इस विद्यालय में 495 बच्चे पंजीकृत हैं। निरीक्षण में वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी जगमोहन रौतेला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें