हल्द्वानी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 11वें देवीदत्त शर्मा मेमोरियल इंटर-स्कूल बॉयज और पांचवें कलावती शर्मा मेमोरियल इंटर-स्कूल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बीएलएम ने बियरशिबा को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में मेजबान शिवालिक ने आदित्य रावत के गोल की बदौलत एपीएस को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में सिंथिया स्कूल ने टैगोर स्कूल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालक वर्ग का फाइनल शिवालिक और बीएलएम एकेडमी तथा बालिका वर्ग का फाइनल शिवालिक और सिंथिया स्कूल के बीच खेला जाएगा। इस दौरान चेयरमैन रमेश शर्मा, प्रबंध निदेशक अनंतनीर शर्मा, कोच देवेंद्र अधिकारी, आकृति शर्मा, जगत सिंह धामी, सुनील बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद