फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अक्षत के गोल की बदौलत शिवालिक स्कूल फाइनल में

Sat, 20 Dec 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
19एचएलडी 03पी- सिंथिया इंटरनेशनल स्कूललामाचौड़ में फटबॉल प्रतियोगिता में ​​भिड़ती दो टीमें।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ में सेवन ए साइड अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। शुक्रवार को सेमीफाइनल का पहला मुकाबला एवरग्रीन स्कूल और शिवालिक के मध्य हुआ। इसमें अक्षत के एक गोल की बदौलत शिवालिक स्कूल ने फाइनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को फाइनल मुकाबले से पहले बिड़ला स्कूल और ओरम स्कूल के बीच होगा। इसके बाद फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग के मैचों में बीजी बीज ने वेदांतम को 1-0, ओरम ने जिम कॉर्बेट को 3-0, एवरग्रीन ने सिंथिया इंटरनेशनल को 1-0, शिवालिक ने केवीएम लामाचौड़ को 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में ओरम ने यूनिवर्सल को 2-0, बिड़ला ने बीजी बीज को 5-0, एवरग्रीन ने डॉन बाक्सो को 1-0 और शिवालिक ने बीएलएम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
मुख्य अतिथि दायित्वधारी नवीन वर्मा और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय धावक पूर्व उप जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेश चंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहां आनंद देव, गोपाल नेगी, सागर रावत, रजत चौहान, लवलेश मेर, मयंक पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें