फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक स्कूल में एथलेटिक मीट

Sat, 23 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार को तीन दिवसीय इंटरस्कूल एथलेटिक मीट का शुभारंभ वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने किया। उन्होंने रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाए तो बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने कहा कि बच्चों देहरादून को दिखा दो कि नैनीताल और हल्द्वानी किसी भी तौर से कम नहीं है। उन्होंने कहा हल्द्वानी के स्कूल शहर के विद्यार्थियों को वे सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं जो बड़े - बड़े शहरों में ही उपलब्ध हैं। उन्होंने पीएसए के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों में प्रतिभाओं का विकास करने पर जोर दिया।

 शिवालिक  के निदेशक अनिल जोशी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा स्कूलों के मैदानों से ही बच्चे यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिये तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक स्कूल एसोसिएशन शहर के बच्चों को विभिन्न खेल के आयोजनों द्वारा बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन  रमेश शर्मा, सेंट लॉरेंस स्कूल के प्रबंधक सुनील जोशी एवं प्रधानाचार्या अनिता जोशी, नीलम शर्मा, विनीता जोशी, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक समित टिक्कू, इंस्प्रेशन स्कूल के निदेशक दीपक बल्यूटिया, निमोनिक स्कूल के कैलाश भगत, डॉन बास्को के गोपाल बिष्ट, वैंडी स्कूल के विकल बवाड़ी, यूनिवर्सल स्कूल के सुनील जोशी आदि उपस्थित रहे।

 एथलेटिक्स मीट को सफ ल बनाने में बिरला स्कूल के खेल प्रशिक्षक केके यादव शिवालिक  स्कूल के खेल प्रशिक्षक नंदा भाकुनी एवं जगदीश भट्ट एवं स्टाफ  का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


प्रथम दिन प्रतियोगिता परिणाम
-800 मीटर रेस सीनियर वर्ग में  बिरला स्कूल के अभ्युदय बिष्ट व गौरी कांडपाल प्रथम रहे।
-शॉटपुट सीनियर वर्ग में प्रशांत रावत बिरला स्कूल के प्रथम रहे।
-शॉटपुट जूनियर वर्ग में शिवालिक के चरनजीत सिंह एवं निर्मला की टीशा सिंह प्रथम रहे।
-600 मीटर जूनियर वर्ग में बिरला स्कूल के रचित गोस्वामी व उत्कर्षा पांडे प्रथम रहे।
-100 मीटर सीनियर वर्ग में बिरला के आदित्य सती व सेंट लारेंस की चित्रा नेगी प्रथम रही।
-100 मीटर जूनियर वर्ग में बिरला के अभय नेगी व कविता त्यागी प्रथम रहे।
-हाई जंप जूनियर वर्ग में बिरला स्कूल के उत्कर्ष पांडे व वैंडी स्कूल की मोनिका प्रथम रहे।
3000 मीटर सीनियर वर्ग में बिरला के मनोज सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें