शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 11वें देवी दत्त शर्मा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉयज और 5वें कलावती शर्मा मेमोरियल इंटर स्कूल गर्ल्स फुटबाल टूर्नामेंट में छात्र-छात्राएं अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को बालक-बालिका वर्ग में आठ मुकाबले खेले गए। मेजबान टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बालक वर्ग के तीन मुकाबलों में जीत-हार का फैसला पेनाल्टी शूटआउट तक खिंचा। इसमें एपीएस ने डीएवी पर 4-3 से जीत दर्ज की। जस गोबिन ने सेंट लॉरेंस को 3-2 से शिकस्त दी। बियरशिबा ने सरस्वती अकादमी को 4-3 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, एवर ग्रीन ने जस गोबिन को पेनाल्टी से 4-3 से हराया। हेरिटेज ने गुरुतेग को 3-2 से और डॉन बोस्को ने जेडी एम को 1-0 हराया।
बालिका वर्ग के दोनों मुकाबलों में विजेता टीमों का दबदबा साफ नजर आया। पहले मैच में मेजबान शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ने गुरुतेग स्कूल को 4-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सिंथिया ने डॉन बोस्को को 2-0 से हराकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया।