फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 60 हजार लोगों की बत्ती गुल, आज और कल भी ठप रहेगी बिजली

Thu, 08 Oct 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

शहर को बिजली संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को शटडाउन शेड्यूल के तहत लॉपिंग-चॉपिंग के लिए दमुवाढूंगा, बिठौरिया, पीलीकोठी, बसानी, बच्चीनगर, फतेहपुर में घंटों बिजली ठप रही, फिर शाम को तेज हवा और बारिश के बीच यूपीसीएल ने एहतियातन शहर और ग्रामीण डिविजन के बिजलीघरों की आपूर्ति करीब आधा घंटा बंद की गई।
बारिश से फूलचौड़, धौलाखेड़ा, कमलुवागांजा और फुटकुआं बिजलीघर की लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे 60 हजार से अधिक की आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा। यूपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि कमलुवागांजा सब स्टेशन से आ रही चार बिजलीघरों की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

यूपीसीएल ने बृहस्पतिवार से जयपुर पाडली और आईटीआई डहरिया बिजलीघर के लिए नई लाइन बिछाने और विद्युत लाइनों में लॉपिंग चॉपिंग के लिए शटडाउन शेडयूल जारी किया है। इसके तहत आज सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कठघरिया के सात फीडर, फूलचौड़ के संगम विहार, टीपीनगर के तल्ली हल्द्वानी, धौलाखेड़ा के डूंगरपुर और लालकुआं के हल्दूचौड़ कार रोड फीडर की बिजली ठप रहेगी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। नौ अक्तूबर को फुटकुआं, फूलचौड़, धौलाखेड़ा और कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़े फीडरों में पांच घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


पेयजल का भी संकट
शहर के विभिन्न इलाकों में दोपहर से बिजली गुल होने के साथ ही पेयजल संकट भी गहरा गया। कई इलाकों में शाम की सप्लाई के लिए ट्यूबवेलों से ओवरहेड टैंक नहीं भर पाए।


बारिश की वजह से लाइन में फॉल्ट आया था, उसे तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

-एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें