रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी बस अड्डा बंबाघेर निवासी 30 वर्षीय फूलबेबी पत्नी शकील को शनिवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को पुलिस की टीम ने महिला का बयान लिया जिसके अनुसार महिला ने ही खुद को गोली मारी थी।
मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान के मुताबिक महिला पति से झगड़ा होने के बाद काफी दुखी हो गई थी। आवेश में आकर उसने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पुलिस ने घर में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ले ली है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं घर के अंदर तमंचा कहां से आया इसकी भी पड़ताल की जा रही है।