फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटा देरी से रवाना, गरीब रथ फंसने से कानपुर वाली गाड़ी लेट

Tue, 13 Oct 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से दिल्ली के लिए चली। वहीं जम्मू से यहां पहुंचने वाली गरीब रथ भी देर शाम सात बजे तक नहीं पहुंच पाई। इसके कारण काठगोदाम कानपुर जाने वाली गाड़ी भी लेट हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह 11:30 बजे पंतनगर के हल्दी रेलवे स्टेशन पर शटिंग के दौरान मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे लालकुआं-काठगोदाम रेल मार्ग ब्लॉक हो गया। दोपहर 1:40 बजे काठगोदाम पहुंचने वाले जम्मू गरीब रथ को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। दोपहर 3:15 बजे तक मार्ग दुरुस्त न होने के कारण काठगोदाम से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 5:15 बजे रवाना हो सकी।

450 रेल यात्रियों को बसों से भेजा
पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर के पीआरओ ने बताया कि जम्मू से चलकर काठगोदाम जा रहे गरीब रथ में करीब 450 यात्री सवार थे। लंबे समय से रेल मार्ग सुचारु न होने पर स्टेशन पर ही निजी बसें बुलाई गईं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बसों से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया गया ताकि वे बस या अन्य साधन पकड़कर घर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें