फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला क्रिकेट में शशबनी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानाचूली(नैनीताल)। हिमगिरि स्टेडियम शशबनी (लेटीबूंगा) मुक्तेश्वर में धरती मां ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण स्वच्छ देश स्वस्थ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। महिला मुकाबले में डीएमटी फोर्स शशबनी ने एनसीसी लेटीबूंगा को 23 रन से हराया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए महिला मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएमटी फोर्स शशबनी ने 116 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनसीसी लेटीबूंगा की टीम 93 रन ही बना सकी और मुकाबला 23 रन से हार गई।


शशबनी की ओर से पलक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। गेंदबाजी में पूजा ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई जबकि तनु और निर्मला ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर परबड़ा प्रीमियर लीग के सेकंड राउंड में खेले गए मुकाबलों में शीतला क्रिकेटर्स और गुरु गोरखनाथ क्रिकेटर्स ने शानदार जीत दर्ज की। कात्या क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शीतला क्रिकेटर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 5 ओवर में 71 रन बनाकर 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की।
देवेंद्र एस कुंवर ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में गुरु गोरखनाथ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 150 रन बनाए। जवाब में न्यू स्टार क्लब, चौखुटा की टीम 11 ओवर में 59 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसमें गौरव सिंह बिष्ट को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें