फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रः मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
हल्‍द्वानी में प्रथम नवरात्रि के अवसर पर श्रीराम लीला मोहल्ला स्थित प्राचीन देवी मंदिर में पूजा
विज्ञापन
हल्द्वानी। अभिजीत और शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ही घर-घर मां दुर्गा का पूजन शुरू हो गया है। कई लोगों ने नौ दिन देवी उपासना का संकल्प लिया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों विशेष पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दान आदि भी किया। पहल दिन माता शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

जगदंबा मंदिर, रामलीला मैदान स्थित देवी मंदिर, रानीबाग शीतला देवी मंदिर, ऊंचापुल देवी मंदिर, गौलापार कालीचौड़ मंदिर समेत क्षेत्र के अधिकांश मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा है। क्षेत्र के कई मंदिरों में श्रीमद देवी भागवत कथा भी शुरू की गई है। नवरात्र के चलते बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मीरा मार्ग, सदर बाजार समेत तमाम प्रमुख पूजन सामग्री की दुकानों में खरीदारों की भीड़ रही। देवी मंदिरों में शंख, घंटा, घड़ियालों की गूंज के साथ ही देवी कवच, देवी स्तुति, दुर्गा सप्तशती का पाठ भी श्रद्धालुओं ने किया।
श्रद्धालुों ने ‘न मंत्रं नो यंत्रं, तदपि च न जाने स्तुति महो’, ‘कुपुत्रो जायेत क्वचिदति कुमाता न भवति’, ‘प्रथमम् शैल पुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी, तृतीयं चंद्रघंटेति कूष्मांडेति चतुर्थकम्, पंचमम् स्कंदमातेति, षष्ठं कात्यायनीति च, सप्तमम् कालरात्रिति महागौरीति चाष्टमम्, नवमम् सिद्धिदात्री च, नव दुर्गा प्रकीर्तिताम्’ आदि मंत्रों के साथ देवी की स्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें