हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में लगी लाइन । अमर उजाला
हल्द्वानी। रविवार को ओपीडी बंद होने पर रोगियों की भीड़ अस्पतालों की इमरजेंसी में लगी रही। सुशीला तिवारी अस्पताल में बेडों की संख्या मेडिसिन वार्ड में कम होने पर त्वचा रोग विभाग समेत अन्य वार्डों में भर्ती कराया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में मच्छर जनित रोग और बुखार के 137 रोगी भर्ती हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू के 82 नए रोगी चिह्नित हुए हैं, 89 रोगी भर्ती हैं।
लैब संचालकों पर मनमानी फीस लेने का आरोप
हल्द्वानी। निजी अस्पताल व पैथोलॉजी लैब संचालकों पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए स्टूडेंट गार्जियन टीचर वेलफेयर सोसायटी ने प्रदर्शन किया। रविवार को शीशमहल में वक्ताओं ने कहा कि मनमानी फीस के चलते मरीजों और तीमारदारों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मनमानी फीस पर लगाम लगाने और अस्पतालों व पैथोलॉजी के बाहर भी शुल्क की सूची चस्पा कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज खत्री, तन्मय पांडे, मुुन्ना दुर्गापाल, हिमांशु पाडे आदि मौजूद थे।